मानिकचक के विधायक से मिला पुल निर्माण संघर्ष समिति का शिष्टमंडल

राजमहल-मानिकचक गंगा पुल निर्माण में हरसंभव सहयोग दिया आश्वासन राजमहल : राजमहल-मानिकचक गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष सह अधिवक्ता विनय चंद्र साहा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मानिकचक जाकर विधायक मो मुस्तकिम आलम से वार्ता की. श्री साहा ने विधायक मो मुस्तकिम आलम से कहा कि गंगा […]

राजमहल-मानिकचक गंगा पुल निर्माण में हरसंभव सहयोग दिया आश्वासन

राजमहल : राजमहल-मानिकचक गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष सह अधिवक्ता विनय चंद्र साहा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मानिकचक जाकर विधायक मो मुस्तकिम आलम से वार्ता की. श्री साहा ने विधायक मो मुस्तकिम आलम से कहा कि गंगा पुल बनाने को लेकर पश्चिम बंगाल के लोग व जनप्रतिनिधि आगे आयेंगे, तो निश्चित ही दोनों राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र का विकास होने की संभावना है. गंगा पुल बनने से राजमहल व मानिकचक के लोगों को रोजगार की नयी संभावना बनेगी. वहीं विधायक मो आलम ने कहा कि गंगा पुल को लेकर पूर्व सांसद व मंत्री स्व गणीखान चौधरी ने प्रयास किया था.
वर्तमान में वो राजमहल गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति को सहयोग देने का आश्वासन दिया. साथ ही गंगा पुल निर्माण हेतु विधेयक पश्चिम बंगाल विधानसभा में पारित करवा कर केंद्र सरकार को भेजा जायेगा. संघर्ष में अन्य दलों के लोगों से भी सहयोग की अपील की जायेगी. मौके पर इंद्रदेव राय, संजीव गौरव, श्रीकांत सिंह, गौरव भारती, संजय गुप्ता, केताब्बुद्दीन शेख, बबलू शेख, स्वप्न मंडल समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >