शनिवार को परिजनों को सौंप दिया, मिर्जाचौकी साहिबगंज की है तेरेसा
ठाकुरगंगटी : साहिबगंज के मिर्जाचौकी से भटक कर एक युवती ठाकुरगंगटी पहुंच गयी. शुक्रवार रात गस्ती के दौरान पुलिस ने युवती को देखा और शनिवार को उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया. युवती के पिता संग्राम हेंब्रम अपनी बेटी को लेने पहुंचे थे. एसआइ विकास सिंध त्रिपाठी ने बताया कि मिर्जाचौकी के दामिनभिट्ठा गांव के संग्राम हेंब्रम की 20 वर्षीय तेरेसा हेंब्रम शुक्रवार की रात भटक कर ठाकुरगंगटी आ गयी थी. गश्ती के दौरान पुलिस ने तेरेसा को अकेला देख थाना ले गयी. पूछताछ के बाद पुलिस ने पिता को बुलाकर लड़की को सुपुर्द कर दिया.
