कैशलेस के लिये व्यवसायी क्यूआर कोड से करेंगे लेन-देन

जिला प्रशासन की टीम ने दुकानदारों को सिस्टम से कराया अवगत सेवा के लिये व्यवसाइयों को नहीं चुकाने होंगे मासिक खर्च राजमहल : जिले को कैशलेस बनाने को लेकर गुरुवार को भारत क्यूआर कोड के लिए राजमहल नगर क्षेत्र के व्यवसाइयों के बीच पैसे की लेनदेन की जानकारी जिला प्रशासन की टीम ने दी. टीम […]

जिला प्रशासन की टीम ने दुकानदारों को सिस्टम से कराया अवगत

सेवा के लिये व्यवसाइयों को नहीं चुकाने होंगे मासिक खर्च
राजमहल : जिले को कैशलेस बनाने को लेकर गुरुवार को भारत क्यूआर कोड के लिए राजमहल नगर क्षेत्र के व्यवसाइयों के बीच पैसे की लेनदेन की जानकारी जिला प्रशासन की टीम ने दी. टीम के जिला मार्चेंट मैनेजर सम्मी आलम ने बताया कि पेटीएम, वीएप्स व पॉस मशीन के अलावा उपभोक्ता व व्यवसाइयों के बीच सरकार द्वारा भुगतान का आसान तरीका उपलब्ध कराया गया है. इसके लिए व्यावसाइयों को बैंक क्यूआर कोड देगा. उस कोड को व्यवसायी अपनी दुकान के सामने के हिस्से पर चिपका देंगे. ग्राहक समानों की खरीदारी के बाद अपने स्मार्टफोन से क्यूआर कोड को स्कैन कर पैसे का भुगतान करेंगे. इसके लिए व्यावसाइयों को मासिक खर्च भी नहीं देना होगा. मौके पर ई-बैंक मैनेजर नीतेश महावर, ब्लॉक मैनेजर जय कुमार, राजकुमार चौधरी, सुमन पटेल, अमित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >