मेसरा. सुगनू गांव के युवाओं ने सोमवार को बैठक कर युवा जनशक्ति संगठन सुगनू का गठन किया. संगठन का उद्देश्य सरकारी कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और स्वच्छ सुगनू बनाने के लिए काम करना है.
रोहित कुमार साहू बने अध्यक्ष
सर्वसम्मति से रोहित कुमार साहू को अध्यक्ष, संतोष महली को कार्यकारिणी अध्यक्ष, सुदामा साहू को उपाध्यक्ष और अशोक कुमार को सचिव बनाया गया. पंकज महतो उप सचिव, महादेव साहू कोषाध्यक्ष, राम प्रवेश उपकोषाध्यक्ष और सरोज कुमार को संगठन मंत्री बनाया गया.
विभिन्न पदों की भी जिम्मेदारी तय
दीपक महतो और कमलनाथ साहू को सलाहकार, पुरुषोत्तम कुमार और प्रदीप महली को मीडिया प्रभारी तथा सूरज लोहार और कारण साहू को संरक्षक बनाया गया. संगठन के सदस्यों ने गांव के विकास और स्वच्छता के लिए मिलकर काम करने की बात कही.
