Weather Today: झारखंड के इन 3 जिलों में थोड़ी देर में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी

weather today jharkhand: झारखंड के गिरिडीह, कोडरमा और पूर्वी सिंहभूम में अगले कुछ घंटों में वर्षा एवं वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह चेतावनी दी है.

Weather Today: झारखंड के 6 जिलों में थोड़ी देर में गरज के साथ बारिश होगी. मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी दी है. बारिश के साथ वज्रपात भी होने की प्रबल संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने थोड़ी देर पहले तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है, जिसमें यह बात कही है.

कोडरमा, गिरिडीह और पूर्वी सिंहभूम में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा है कि 2 से 3 घंटे में झारखंड के 3 जिलों में गरज के साथ वर्षा होगी. इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात भी होने की संभावना है. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें. मौसम विभाग की ओर से अब तक 2 चेतावनी जारी की गई है. इसमें पहली चेतावनी पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह और कोडरमा जिले के लिए है.

धनबाद, जामताड़ा और सरायकेला में भी होगी बारिश

दूसरी चेतावनी अभी-अभी आई है, जिसमें 3 अन्य जिलों में वर्षा एवं आसमानी बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 से 3 घंटे में धनबाद, जामताड़ा और सरायकेला-खरसावां जिले में भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. इसके लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी की है.

Also Read : झारखंड की ओर बढ़ रहा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, रांची में मानसून ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Also Read : Jharkhand News: लोध फॉल घूमने आये बालूमाथ के पर्यटक फंसे, जेटीडीसी के कर्मियों ने ऐसे बचाई जान

खराब मौसम में पेड़ और बिजली के पोल से दूर रहें

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि चूंकि झारखंड वज्रपात के लिहाज से बेहद संवेदनशील राज्य है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है. खराब मौसम में लोग बिल्कुल घर से बाहर न जाएं. किसानों को भी खेत में नहीं जाने की सलाह मौसम विभाग ने दी है. कहा है कि अगर आप घर से बाहर हैं, तो मौसम खराब होने की स्थिति में किसी पक्के छत के नीचे शरण ले लें.

13 जिलों में आज भारी बारिश की मौसम विभाग ने दी है चेतावनी

मौसम विभाग ने शुक्रवार को झारखंड के 13 जिलों (गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज) के लिए पहले ही येलो अलर्ट जारी कर रखा है. यानी इन 13 जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी.

आज झारखंड का मौसम कैसा रहेगा

झारखंड के 13 जिलों में आज वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने वर्षा एवं वज्रपात की भविष्यवाणी की है. गरज के साथ बारिश एवं आसमानी बिजली गिरने की संभावना है.

झारखंड के किन जिलों में आज बारिश होगी

मौसम विभाग ने आज 2 चेतावनी जारी की है. इसमें कहा है कि झारखंड के 6 जिलों में थोड़ी देर में गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात भी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, कोडरमा, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, जामताड़ा और सरायकेला में भी बारिश होगी.

Also Read

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने 13 जिलों में भारी बारिश का जारी किया येलो अलर्ट, जानें 4 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में कल भारी बारिश की संभावना, जानें आज के मौसम का हाल

पलामू, गढ़वा समेत झारखंड के 6 जिलों में अगले 3 घंटे में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम के बाद अब झारखंड के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे में वज्रपात का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >