Weather Alert: आज 6 जुलाई को झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका

Weather Alert: मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि 12 घंटे के अंदर बंगाल में निम्न दबाव का क्षेत्र काफी सक्रिय होने की संभावना है. इससे छह जुलाई को राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात व तेज हवा चलने की संभावना है. इनमें खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

Weather Alert: पश्चिम बंगाल में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. वहीं, बिहार से चला साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होकर झारखंड-पुरुलिया के रास्ते पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है. आकाश में काले-घने बादल छाये हुए हैं, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने झारखंड के करीब 13 जिलों में सात जुलाई तक भारी बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है.

12 घंटे में बंगाल में निम्न दबाव का क्षेत्र होगा सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि 12 घंटे के अंदर बंगाल में निम्न दबाव का क्षेत्र काफी सक्रिय होने की संभावना है. इससे छह जुलाई को राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात व तेज हवा चलने की संभावना है. इनमें खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

  • मॉनसून मजबूती से सक्रिय, सात जुलाई तक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी
  • खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा के लिए मौसम विभाग ने जारी किया है ‘ऑरेंज अलर्ट’
  • रांची, चतरा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, सरायकेला, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम के लिए ‘येलो अलर्ट’

इन जिलों में छाये रहेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

वहीं, रांची, चतरा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, सरायकेला-खलरसांवा, पश्चिम सिंहभूम व पूर्वी सिंहभूम में बादल छाये रहेंगे. इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश और वज्रपात को देखते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. मौसम विभाग ने सात जुलाई को भी खूंटी, गुमला, सिमडेगा व पश्चिम सिंहभूम में भारी बारिश के पूर्वानुमान के तहत ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

8 और 9 जुलाई को कहीं-कहीं वज्रपात की आशंका

साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. मौसम विभाग के अनुसार, आठ व नौ जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है. इन दोनोंदिन भी ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

बोकारो में हुई 10 मिमी बारिश

शनिवार को राज्य में सबसे अधिक बोकारो में लगभग 10 मिमी बारिश हुई. जबकि, रांची में आठ मिमी, जमशेदपुर में एक मिमि, मेदिनीनगर में छह मिमी, गुमला में दो मिमीे और सिमडेगा में चार मिमी बारिश दर्ज की गयी. राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक सरायकेला में 73 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है.

35 दिन में 404 मिमी बारिश हुई

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड मेंं 35 दिन में 404 मिमी बारिश हो गयी है. जबकि, सामान्य वर्षापात 236.1 मिमी है. इस तरह राज्य में अब तक 71 मिमी बारिश अधिक हो गयी है. राजधानी रांची में अब तक 641.8 मिमी बारिश हो गयी है. जबकि, सामान्य वर्षापात 243.2 मिमी है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

  • बारिश या बारिश की संभावना के समय सुरक्षित स्थान पर रहें
  • खेतों, बिजली के पोल, पेड़ के नीचे और ऊपरी स्थान पर नहीं रहें
  • लगातार भारी बारिश के मद्देनजर निचले इलाकों के लोग सतर्क रहें
  • किसान अपने खेतों से जल निकासी की उचित व्यवस्था कर लें

इसे भी पढ़ें

Gumla News: टांगीनाथ धाम के पुजारी गणेश बैगा की सड़क हादसे में मौत, मंदिर में पूजा-पाठ स्थगित

Shravani Mela 2025: देवघर प्रशासन का बड़ा फैसला, श्रावणी मेले में बढ़ेगी वीआईपी, वीवीआईपी की परेशानी

केशव महतो कमलेश ने 10 जुलाई को बुलायी कांग्रेस विधायकों की बैठक, क्या है मामला?

Muharram Flag March: मुहर्रम से पहले झारखंड की सड़कों पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >