बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम में अब वीआइपी दर्शन नहीं

इस बार श्रावणी मेले में वीआईपी को आम श्रद्धालुओं की तरह लाइन में लगकर पूजा करनी होगी. सरकार ने वीआईपी एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है, जिससे सभी भक्तों को समान दर्शन सुविधा मिलेगी.

इस बार खास लोगों को भी श्रावणी मेले में आम श्रद्धालु की तरह लाइन में लग कर पूजा-अर्चना करनी होगी. सरकार ने इस बार वीआइपी इंट्री पूरी तरह बंद कर दी है. इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की अपर मुख्य सचिव व गृह सचिव वंदना डाडेल ने बुधवार को पत्र जारी किया है. इसमें लिखा गया है कि सभी श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की एक जैसी व्यवस्था होगी. इससे हर भक्त सुरक्षित और सुगम तरीके से दर्शन कर पायेगा. आम श्रद्धालुओं की नाराजगी भी दूर होगी और भीड़ को नियंत्रित करना आसान होगा. 

प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी गई सूचना 

श्रावणी मेले के दौरान वीआइपी दर्शन के लिए सिफारिश या अनुरोध नहीं भेजा जाये, इसलिए यह जानकारी भारत सरकार के कैबिनेट सचिव, देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों-प्रशासकों, सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और सभी हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेजा गया है. सरकार का तर्क है कि सावन के महीने में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबाधाम और बासुकीनाथ पहुंचते हैं, ऐसे में आम भक्तों को होने वाली परेशानी रोकने और भीड़ को बेहतर ढंग से संभालने में यह फैसला कारगर होगा.

भोले के भक्तों की लगी कतार

55 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना

53 लाख श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया था पिछले वर्ष

पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार तथा ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने मेले का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं मेले की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे

देवघर और बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं की सुविधा के व्यापक इंतजाम

ये भी पढ़ें- सवानिवृत्त शिक्षक की पेंशन पर हाईकोर्ट का आदेश: 10 साल तक मिलेगी 90% पेंशन, फिर मिलेगा पूरा पैसा

ये भी पढ़ें-सड़क हादसे के घायल को झारखंड हाईकोर्ट से राहत, 1.55 लाख से बढ़कर 11.15 लाख मिलेगा मुआवजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >