शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार झारखंड के आईएएस विनय चौबे को हाईकोर्ट से झटका

Vinay Choubey News: झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से झटका लगा है. एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया था. हाईकोर्ट ने उनका याचिका को खारिज कर दिया. विनय चौबे को 20 मई 2025 को कई घंटे की पूछताछ के बाद शराब घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

Vinay Choubey News| रांची, राणा प्रताप : शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने उनकी क्वाशिंग याचिका खारिज कर दी है. विनय चौबे ने शराब घोटाले में अपनी गिरफ्तारी को गलत बताया था. साथ ही कोर्ट से अपील की थी कि उनकी गिरफ्तारी को निरस्त किया जाये.

विनय चौबे की याचिका हाईकोर्ट ने कर दी खारिज

विनय चौबे की याचिका पर गुरुवार 14 अगस्त को जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में सुनवाई हुई. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद विनय चौबे की याचिका को खारिज कर दिया.

FIR और दंडात्मक कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट पहुंचे थे चौबे

शराब घोटाला मामले में विनय चौबे को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार किया था. विनय चौबे का कहना था कि उनकी गिरफ्तारी में एसीबी ने नियमों का पालन नहीं किया. इसलिए उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और उनके खिलाफ हुई दंडात्मक कार्रवाई को निरस्त किया जाये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

20 मई को विनय चौबे को एसीबी ने किया था गिरफ्तार

कोर्ट ने उनकी दलील सुनने के बाद उनकी याचिका रद्द कर दी. एसीबी ने 20 मई 2025 को शराब घोटाले से जुड़े मामले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. विनय चौबे अभी न्यायिक हिरासत में हैं. झारखंड सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया है.

इसे भी पढ़ें

जेपीएससी को झारखंड हाईकोर्ट से लगा तगड़ा झटका, 342 सीटों के लिए हुई परीक्षा के रिजल्ट पर अपरोक्ष रोक

Weather Alert: दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद रात में हुई झमाझम बारिश, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Prabhat Khabar @41: सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता का सफर

3 महीने में वर्षा-वज्रपात से देश में 1626 लोगों की मौत, 431 मौतें सिर्फ झारखंड में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >