निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज

Vinay Choubey Bail News: झारखंड के निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को हजारीबाग की अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया है. हजारीबाग में खासमहल जमीन से जुड़े स्कैम में जिले के पूर्व उपायुक्त ने जमानत मांगी थी. हालांकि, शराब घोटाला से जुड़े एक मामले में विनय चौबे को पिछले महीने रांची की एक अदालत से जमानत मिल चुकी है.

Vinay Choubey Bail News: झारखंड के हजारीबाग जिले की एक अदालत ने सरकारी जमीन के एक हिस्से के रूपांतरण से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज कर दी है. उनकी याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई और कोर्ट ने उनकी जमानत नामंजूर कर दी.

विनय चौबे के वकील ने कहा- हम हाइकोर्ट जायेंगे

एक वकील ने मंगलवार को बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अदालत ने शुक्रवार को एसीबी और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. उनके वकील शंकर बनर्जी ने कहा, ‘अदालत ने आज अपना फैसला सुनाया और चौबे की जमानत याचिका खारिज कर दी. हम इसे चुनौती देने के लिए झारखंड हाईकोर्ट जायेंगे.’

2.75 एकड़ सरकार जमीन में हेराफेरी केस में मांगी थी जमानत

विनय चौबे ने हजारीबाग के उपायुक्त रहते 2.75 एकड़ ‘खासमहल’ (सरकारी) भूमि को अवैध रूप से परिवर्तित करने और निजी व्यक्तियों को आवंटित करने से संबंधित मामले में जमानत मांगी थी. एसीबी की ओर से निर्धारित समय के भीतर आरोप पत्र दाखिल नहीं करने के बाद, 19 अगस्त को चौबे को रांची की एक अदालत ने शराब घोटाला मामले में जमानत दे दी थी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Vinay Choubey Bail News: 20 मई को एसीबी ने विनय चौबे को किया था गिरफ्तार

एसीबी ने झारखंड बैच के आईएएस अधिकारी विनय चौबे को 20 मई 2025 को गिरफ्तार किया था. शराब घोटाले में उनके खिलाफ लगे आरोपों के मद्देनजर झारखंड सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था. चौबे के वकील ने बताया कि उनका (विनय चौबे का) वर्तमान में सरकारी अस्पताल रिम्स में इलाज चल रहा है.

खजाने को 38 करोड़ का नुकसान पहुंचाने का चौबे पर है आरोप

विनय चौबे पर 38 करोड़ रुपए की शराब बिक्री से जुड़े घोटाले में शामिल होने का आरोप है. झारखंड सरकार ने एक बयान में दावा किया था कि चौबे ने ‘धोखाधड़ी में लिप्त होकर, अपराधियों के साथ मिलीभगत करके और अपने पद का दुरुपयोग करके’ राज्य के खजाने को 38 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें

Liquor Scam: विनय चौबे को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

Ranchi news : हजारीबाग खास महाल जमीन घोटाला केस में विनय चौबे से पूछताछ शुरू

शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार झारखंड के आईएएस विनय चौबे को हाईकोर्ट से झटका

Jharkhand Liquor Scam: RIMS में एडमिट IAS विनय चौबे के लिए मेडिकल टीम गठित, खा रहे हैं घर का खाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >