जर्जर सीआईटी-बाहेया सड़क पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क जाम कर लगाए ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे

सीआईटी-बाहया मार्ग की जर्जर हालत के कारण ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आक्रोश जताया. पूर्व विधायक रामकुमार पाहन के नेतृत्व में 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का नारा लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया. सरकार द्वारा किए गए वादों पर कार्रवाई न होने से लोग नाराज हैं.

अनगड़ा से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

अनगड़ा(रांची). सीआईटी-बाहेया-झारखंड मोड़ मार्ग की जर्जर हालत से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को बाहेया तीन सीमाना के पास पूर्व विधायक रामकुमार पाहन के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों ने राज्य सरकार और खिजरी विधायक राजेश कच्छप के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा बुलंद किया.

12 जुलाई को दिया गया था सड़क निर्माण का आश्वासन

ग्रामीणों ने बताया कि गत 12 जुलाई को भी सड़क की बदहाली को लेकर जाम किया गया था. उस समय विधायक राजेश कच्छप ने एक माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया था.

इसके बाद एक स्थानीय उद्योग संचालक ने अपने स्तर से सड़क के गड्ढों को अस्थायी रूप से भरवाया था. हम उनके इस योगदान के लिए आभारी हैं. हालांकि, दो माह बीत जाने के बाद भी सरकारी स्तर पर सड़क मरम्मत का काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया.

ये भी पढ़ें: भुरकुंडा कोयलांचल में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त, गंदगी के बीच डायरिया-मलेरिया का बढ़ा खतरा

पूर्व विधायक ने सरकार और विधायक पर साधा निशाना

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि वर्तमान सरकार और स्थानीय विधायक जनसमस्याओं के समाधान में पूरी तरह फेल साबित हुए हैं. केवल खोखले आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को रोज दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है.

पिछले महीने ही, इसी जर्जर सड़क पर एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था जब वह गड्ढे से बचने की कोशिश में गिर गया था, यह घटना इस बात का जीता-जागता प्रमाण है कि खतरा कितना वास्तविक है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पक्की सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जायेगा.

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, अजय सिंह भोक्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: पतरातू में 1000 बच्चों ने लिया सड़क सुरक्षा का पाठ, सीखे सुरक्षित यातायात के नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >