सिल्ली. सिल्ली राधिका मैदान के समीप स्थित महावीर मंदिर परिसर में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड मातृशक्ति के तत्वावधान में किया गया.
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर
कार्यक्रम में विहिप के रांची जिला ग्रामीण संगठन महामंत्री कार्तिक बड़ाइक ने संगठन के उद्देश्यों, हिंदू समाज की एकजुटता और सामाजिक समरसता के महत्व पर विचार रखे. उन्होंने कहा कि समाजहित से जुड़े सेवा कार्यों को गति देना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना समय की आवश्यकता है.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप समाज के बीच सक्रियता बढ़ाने और सेवा कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ता मौजूद थे.
