लापरवाह वाहन चालकों पर रांची में बेड़ो पुलिस का शिकंजा, 20 चालकों पर लगा जुर्माना

रांची के ग्रामीण इलाकों में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने बेड़ो में सख्ती बढ़ा दी है. डीएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान में 20 से अधिक वाहन चालकों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ई-चालान काटा गया.

रांची : रांची के ग्रामीण इलाकों में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. बेड़ो थाना क्षेत्र के दुर्घटना संभावित इलाकों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं. शनिवार शाम को बेड़ो के केशा मोड़ के पास पुलिस बल तैनात रहा और गुजरने वाले हर संदेहास्पद और बिना सुरक्षा मानकों के चल रहे वाहनों को रोककर जांच की गई. सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए प्रशासन ने इस पूरे क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है.

डीएसपी के नेतृत्व में चला सघन अभियान

यह विशेष वाहन जांच अभियान डीएसपी दीपक कुमार की अगवाई में चलाया गया. मौके पर बेड़ो थाना प्रभारी मो. कफील अहमद भी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे. जांच के दौरान लगभग 20 दोपहिया वाहनों को रोककर चालकों से उनके ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण प्रमाण पत्र और बीमा कागजात मांगे गए. कागजातों की कमी और बिना हेलमेट पाए जाने पर नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए मौके पर ही ऑनलाइन ई-चालान काटा गया.

ये भी पढ़ें: तीन माह तक ऑफलाइन भी बनेंगे जाति, आय, स्थानीय निवासी व EWS प्रमाण पत्र

यातायात नियमों के पालन की अपील

कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया. डीएसपी दीपक कुमार ने चालकों को सख्त हिदायत दी कि वे सड़क पर निकलते समय सुरक्षा मानकों का अनदेखा न करें. उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया चालकों से अपील की कि हेलमेट किसी चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद की जिंदगी की रक्षा के लिए जरूर पहनें.

आगे भी जारी रहेगा पुलिस का शिकंजा

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधिकारियों के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के तहत पूरे क्षेत्र में यह अभियान चलाया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को बनाए रखना है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में भी यह चेकिंग अभियान इसी तरह निरंतर जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: JSSC शिक्षक भर्ती परीक्षा: हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को दिया CID में FIR दर्ज कराने का निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >