TSPC News: लेवी वसूलने पहुंचा टीएसपीसी उग्रवादी गोविंद महतो बुढ़मू से गिरफ्तार

TSPC News: रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के जोनल कमांडर अरविंद जी के दस्ते के सक्रिय सदस्य गोविंद महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया की एसएसपी रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि अरविंद जी के दस्ते का सदस्य लेवी वसूली के लिए कंडेर की ओर जा रहा है. इसी सूचना पर घेराबंदी करते हुए चैनगड़ा जंगल के समीप से उसे गिरफ्तार किया गया.

TSPC News| बुढ़मू (रांची), कालीचरण : रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के जोनल कमांडर अरविंद जी के दस्ते के सक्रिय सदस्य गोविंद महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्रखंड के गेसवे गांव निवासी कामेश्वर महतो का पुत्र गोविंद की गिरफ्तारी चैनगड़ा जंगल के पास मंगलवार को दिन में हुई, जब वह ईंट-भट्ठा मालिकों से लेवी वसूलने जा रहा था.

उग्रवादी के कंडेर आने की SSP को मिली थी सूचना

थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया की एसएसपी रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि अरविंद जी के दस्ते का सदस्य लेवी वसूली के लिए कंडेर की ओर जा रहा है. इसी सूचना पर घेराबंदी करते हुए चैनगड़ा जंगल के समीप से उसे गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढ़ें : इंदिरा गांधी को याद करने वाले बिना शर्त 93000 पाकिस्तानी सैनिकों की रिहाई भूल गये! कांग्रेस पर प्रतुल शाहदेव का पलटवार

उग्रवादी के पास से मोबाईल फोन और पर्चा बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादी के पास से टीएसपीसी का पर्चा व रेडमी मोबाईल फोन जप्त किये हैं. पूछताछ में गिरफ्तार उग्रवादी ने बुढ़मू, ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के ईंट-भट्ठों, क्रशर एवं विकास कार्य में लगे ठेकेदारों से लेवी वसूलकर अरविंद जी तक पहुंचाने की बात कबूल की.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ओरमांझी में वाहन जलाने के मामले में था वांछित

गोविंद महतो जनवरी माह में ओरमांझी में एनईपीएल कंपनी द्वारा लेवी नहीं दिये जाने पर क्रशर एवं पोकलेन समेत अन्य वाहनों को जलाने की घटना में शामिल था. पुलिस को कई मामलों में उसकी तलाश थी. उग्रवादी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी रितेश कुमार, एसआई संजीव कुमार समेत पुलिस बल के जवानों की अहम भूमिका रही.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: आज आपको 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा, यहां चेक करें

दूध-फल पर ज्यादा खर्च करते हैं झारखंड के शहरी, ग्रामीण अंडा-मछली और मांस पर

Good News: झारखंड के गांवों को चमका देंगी ये योजनाएं, नक्सल प्रभावित 14 जिलों के लिए विशेष कार्यक्रम

सिरमटोली फ्लाईओवर का निर्माण रोकें, सरकार से बोलीं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >