सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत

पिपरवार जानेवाली मुख्य सड़क पर बरवाटांड़ के नजदीक गुरुवार को शाम आठ बजे सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक शंभु पासवान (50) की मौत हो गयी.

डकरा. चूरी परियोजना कार्यालय से आगे पिपरवार जानेवाली मुख्य सड़क पर बरवाटांड़ के नजदीक गुरुवार को शाम आठ बजे सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक शंभु पासवान (50) की मौत हो गयी. शंभु सुभाषनगर काॅलोनी के रहनेवाले विकास दुबे का ट्रक चलाते थे. जानकारी के अनुसार चूरी परियोजना में वे ट्रक लेकर कोयला लोड करने आये थे, लेकिन लोडिंग में समय लग रहा था. तब वे खाना खाने के लिए पैदल ही एक होटल में जा रहे थे. इसी बीच डकरा की ओर से पिपरवार के तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल जेएच 01 इजी 1031 सवार ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी. सड़क पर सिर टकराने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. दुर्घटना के समय शंभु का पुत्र विकास पासवान भी साथ था. स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के आने का इंतजार कर रहे थे. दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार अपनी बाइक को छोड़कर भाग गया. मृतक पलामू जिला के मोहम्मदगंज का गोलापतरा गांव का रहनेवाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >