आदिवासियों ने केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम, अलग धर्म कोड नहीं मिला तो देशभर में होगा आंदोलन

अलग धर्म कोड को लेकर कल आदिवासियों ने जंतर मंतर पर धरना दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस मामले पर संज्ञान नहीं लिया गया तो देशभर में आंदोलन होगा. पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने मामले की अनदेखी करने का आरोप लगाया है

रांची: आदिवासी धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद के बैनर तले जंतर-मंतर (नयी दिल्ली) पर धरना का आयोजन किया गया. पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासियों के धर्म कोड मामले की अनदेखी कर रही है़ यदि केंद्र सरकार ने धर्म कोड के मामले को संज्ञान में नहीं लिया, तो देश भर में जन आंदोलन तेज किया जायेगा.

राष्ट्रीय महासचिव प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि आदिवासियों की जनसंख्या हिंदू व मुस्लिम के बाद तीसरे स्थान पर है, फिर भी उन्हें धर्म कोड से वंचित रखा गया है. पूर्व व���धायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि आदिवासियों को अभी तक उनका अधिकार नहीं मिला है़ धरना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री व रजिस्ट्रार जेनरल ऑफ इंडिया के नाम ज्ञापन सौंपा गया. निर्णय लिया गया कि यदि केंद्र सरकार ने तीन माह के अंदर आदिवासी धर्म कोड पर गंभीरता नहीं दिखायी, तो पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा़

सरकार से आदिवासियों के धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए आदिवासी धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन, धार्मिक अगुवाें को चिह्नित कर मासिक मानदेय निर्धारित करने, आदिवासियों के लिए नयी दिल्ली मेें धार्मिक स्थल के नाम पर पांच एकड़ भूखंड की व्यवस्था करने समेत अन्य मांगें रखी. मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ वाकडे, अभय भुटकुंवर, मेघलाल मुंडा, शांति सवैया, सेलीना लकड़ा, संगीता टोप्पो, उमेश लोहरा, डॉ बापी पंकज सिरका, बुधराम मुंडा, भुवन सिंह कोराम, हेमलाल धुर्वे, अजीत मरावी व अन्य शामिल थे़

Posted By: Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >