झारखंड से बंगाल और ओड़िशा जाने वाली ये ट्रेनें रद्द, जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस का हटिया में आंशिक समापन

रांची से पश्चिम बंगाल और ओड़िशा की ओर जाने वाली कम से कम दो जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं बिहार के जयनगर से रांची के रास्ते ओड़िशा के राउरकेला तक जाने वाली जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों का आंशिक समापन कर दिया गया है.

झारखंड की राजधानी रांची से पश्चिम बंगाल और ओड़िशा की ओर जाने वाली कम से कम दो जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं बिहार के जयनगर से रांची के रास्ते ओड़िशा के राउरकेला तक जाने वाली जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों का आंशिक समापन कर दिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से सोमवार (30 जनवरी 2023) को यह जानकारी दी गयी.

हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस 3 फरवरी तक रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, रांची रेल मंडल की ओर से ओरगा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है. इसकी वजह से रांची के हटिया स्टेशन से चलने वाली हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस ट्रेन को 30 जनवरी से 3 फरवरी 2023 तक के लिए रद्द कर दिया गया है.

रांची-आसनसोल-रांची मेमू पैसेंजर स्पेशल 1 फरवरी तक रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि आद्रा मंडल के दामोदर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 03598/03597 रांची – आसनसोल – रांची मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी 2023 से 01 फरवरी 2023 तक रद्द रहेगी.

Also Read: Train News: ओड़िशा, हैदराबाद जाने वाली 10 जोड़ी ट्रेनें रद्द, दो ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट, ये है लिस्ट
हटिया से राउरकेला के बीच रद्द रहेगी जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस

इतना ही नहीं, रांची रेल मंडल की ओरगा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस और राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन हटिया से राउरकेला और राउरकेला से हटिया के बीच 30 जनवरी 2023 से 2 फरवरी 2023 तक रद्द रहेगी. इस दौरान इन ट्रेनों का हटिया स्टेशन पर आंशिक समापन होगा. यानी ट्रेन जयनगर से हटिया और हटिया से जयनगर के बीच चलेगी.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा – हटिया मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 30 जनवरी 2023 से 03 फरवरी 2023 तक रद्द रहेगी.

  • 03598/03597 रांची – आसनसोल – रांची मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी 2023 से 01 फरवरी 2023 तक रद्द रहेगी.

Also Read: Train News: टाटानगर और पटना के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस, 7 घंटे में होगा झारखंड से बिहार का सफर
दो ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ

  • 18106 जयनगर – राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन का 30 जनवरी 2023 और 02 फरवरी 2023 को हटिया स्टेशन पर आंशिक समापन होगा.

  • 18105 राउरकेला – जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन का 31 जनवरी 2023 एवं 02 फरवरी 2023 को हटिया स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >