रांची रेल मंडल में नई लाइन तैयार, 85 KM की Speed Trial से परखी गयी ट्रैक की मजबूती और सुरक्षा

रांची में हटिया-बंडामुंडा दोहरीकरण परियोजना के तहत कानारोवां और टाटी के बीच नयी रेल लाइन का सफल स्पीड ट्रायल संपन्न हुआ। रेल संरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण।

रांची. हटिया-बंडामुंडा दोहरीकरण परियोजना के तहत कानारोवां और टाटी स्टेशनों के बीच बनी नयी संयुक्त लाइन-2 का गुरुवार को रेल संरक्षा आयुक्त, दक्षिण पूर्व सर्कल सुमित सिंघल ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद नयी दूसरी रेल लाइन पर 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाकर Speed Trial किया गया. ट्रायल के माध्यम से नयी रेल लाइन की मजबूती, स्थिरता और सुरक्षा मानकों की जांच की गयी.

रेल संरक्षा आयुक्त ने सबसे पहले कानारोवां स्टेशन और उसके यार्ड का जायजा लिया. इस दौरान स्टेशन यार्ड, सिग्नल व्यवस्था, प्वाइंट-क्रॉसिंग, ट्रैक की स्थिति और सुरक्षा से जुड़े अन्य मानकों की जांच की गयी. इसके बाद उन्होंने कानारोवां से टाटी के बीच बनी नयी रेल लाइन का निरीक्षण किया. इस दौरान रेल लाइन से जुड़ी तकनीकी और परिचालन व्यवस्थाओं को भी देखा गया.

निरीक्षण के अंत में नयी दूसरी रेल लाइन पर स्पीड ट्रायल किया गया. इस दौरान ट्रेन को 85 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सफलतापूर्वक चलाया गया. इसके जरिये ट्रैक की मजबूती, स्थिरता और सुरक्षा मानकों को परखा गया.

मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक रांची हेमरज मीना, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) हरि प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (निर्माण) मोहम्मद नासिर, मुख्य सिग्नल इंजीनियर मोतीलाल साह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विनोद कुमार, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता विवियन मरांडी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh kumar jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >