निकाल लीजिए स्वेटर-रजाइयां, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, रांची समेत झारखंड के कई जिलों में झमाझम वर्षा, देखें PHOTOS

Today Weather Ranchi Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में झमाझम वर्षा हुई है. अब कड़ाके की ठंड पड़ेगी. इसलिए गर्म कपड़े अभी से निकाल लें.

Today Weather Ranchi Jharkhand: झारखंड वालों गर्म कपड़े निकाल लीजिए. स्वेटर और रजाइयां भी निकाल लीजिए. कल से रांची समेत झारखंड के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तैयार हुआ. इसके असर से राजधानी रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. अब तापमान गिरेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी.

झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, निकाल लें गर्म कपड़े.

गढ़वा में देर रात, पलामू में तड़के हुई बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार देर रात से लेकर सोमवार तक झारखंड के कई जिलों में बारिश हुई. गढ़वा जिले में रात में हल्की बारिश हुई. पलामू में अहले सुबह करीब तीन बजे से हल्की बारिश शुरू हुई, जो सुबह 5:15 बजे तक होती रही.

पतरातू में सुबह 8:15 बजे से हुई झमाझम वर्षा

राजधानी रांची से सटे झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पतरातू में सुबह लगभग 8:15 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई. बोकारो में पहले तो बूंदाबांदी हुई, लेकिन बाद में यहां भी झमाझम बारिश होने लगी. बेरमो में कुहासे के साथ बारिश हो रही है. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में सुबह 9 बजे से बूंदाबूंदी शुरू हो गई. थोड़ी ही देर में वहां झमाझम बारिश होने लगी.

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में हो रही झमाझम बारिश. फोटो : हिमांशु गोप.

गुमला में सुबह 7-7:30 बजे तक वर्षा से जहां-तहां जलजमाव

गुमला में सुबह 7 बजे से साढ़े 7 बजे तक बारिश हुई. बारिश रुकने के बाद चारों तरफ जलजमाव हो गया. आसमान में अभी भी बादल छाए हैं. सुबह-सुबह हुई बारिश की वजह से विद्यार्थियों को स्कूल जाने में काफी परेशानी हुई. खासकर ग्रामीण इलाकों के बच्चों को, जो कच्ची सड़क से जाते हैं. लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

गुमला में टावर चौक के पास हुई बारिश के बाद का दृश्य. फोटो : दुर्जय पासवान

Also Read

दिखने लगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज का मौसम कैसा रहेगा झारखंड में, देखें Video

रांची में बारिश शुरू, मौसम विभाग ने कहा- घटेगा तापमान, सताएगी ठंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >