दीवाली में गयी थी गांव, घर से लैपटॉप व नकद ले उड़े चोर

हरमू, गंगानगर में हुई घटना

रांची. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हरमू, गंगानगर में किराये के मकान में रहनेवाली निशा कुमारी दीपावली की छुट्टी में अपने गांव लातेहार के चंदनडीह गयी थी. इस दौरान चोरों ने घर के मुख्य गेट और घर के कमरे का ताला तोड़ कर लैपटॉप, गैस सिलिंडर, पांच हजार रुपये नकद, बर्तन सहित कई सामानों की चोरी कर ली. इस संबंध में निशा कुमारी ने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उन्होंने लिखा है कि जब वह लातेहार में थी, तब उसके मकान मालिक ने फोन पर बताया कि आपके घर का दरवाजा खुला हुआ है, लेकिन घर में काेई नहीं है. सूचना मिलने के बाद निशा कुमारी ने अपने रिश्तेदार को अपने घर भेजा. रिश्तेदार ने बताया कि घर के अंदर सामान बिखरा हुआ है. वह दीपावली के बाद घर आयी, तो उन्हें अपने उक्त सामानों की चोरी होने की जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >