Ranchi News : आज से बदलेगा मौसम, 20 व 21 मार्च को तेज हवा के साथ होगी बारिश

23 मार्च को आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. जबकि कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. 24 से मौसम साफ हो जायेगा.

रांची. झारखंड में बुधवार को दोपहर बाद से मौसम में फिर बदलाव संभव है. खास कर पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ गर्जन व वज्रपात की आशंका है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 20 व 21 मार्च को मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है. रांची सहित लगभग सभी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इससे पेड़ आदि उखड़ सकते हैं. साथ ही जनजीवन भी प्रभावित हो सकता है.

ऑरेंज अलर्ट जारी

श्री आनंद ने कहा कि दोनों दिन गर्जन, वज्रपात, बारिश व ओलावृष्टि भी होगी. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. श्री आनंद ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. 22 मार्च को भी बारिश व वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 23 मार्च को आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. जबकि कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. 24 से मौसम साफ हो जायेगा.

कोल्हान में हुई बारिश, राजधानी का पारा 32.1 डिग्री सेल्सियस

पिछले 24 घंटे में कोल्हान इलाके में तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हुई. सबसे अधिक धालभूमगढ़ में 32 मिमी बारिश हुई. इधर, मंगलवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा का 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >