प्रेमी ने लड़की की हत्या कर दफनाया

लापुंग पुलिस ने थाना क्षेत्र के अकमरोमा जंगल के समीप नदी के किनारे एक गड्ढे से गुरुवार को एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया. शव काफी दिनों से जमीन के अंदर गड़े रहने के कारण कंकाल में तब्दील हो चुका था.

लापुंग. लापुंग पुलिस ने थाना क्षेत्र के अकमरोमा जंगल के समीप नदी के किनारे एक गड्ढे से गुरुवार को एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया. शव काफी दिनों से जमीन के अंदर गड़े रहने के कारण कंकाल में तब्दील हो चुका था. थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव के अनुसार पोटका गांव की रहनेवाली लड़की की हत्या नौ दिन पहले उसके नाबालिग प्रेमी ने कर दी थी और शव को छुपाने की नीयत से जमीन में दफना दिया था. जानकारी के अनुसार लड़की का संपर्क लड़के से कुछ दिन पहले ही हुआ था. वह उससे मिलने नौ दिन पहले उसके घर मस्को गयी थी. उसके बाद से ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ था. इसके बाद लड़की के परिजनों ने लापुंग थाना में मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस तहकीकात शुरू की. पुलिस ने पहले कर्रा के मस्को गांव निवासी किशोर को हिरासत में लिया और पूछताछ की. पुलिस की कड़ाई के बाद आरोपी ने हत्या के मामले का खुलासा किया. पुलिस ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला. बाद में शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को सौंप दिया गया. आरोपी को पुलिस ने रिमांड होम भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >