Ranchi News : बर्मिंघम में सामूहिक छठ पूजा उत्सव का समापन

यूके बर्मिंघम में सामूहिक छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया. बिहारीज बियॉन्ड बाउंड्रीज संस्था की ओर से श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में सामूहिक छठ पूजा की गयी.

रांची. यूके बर्मिंघम में सामूहिक छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया. बिहारीज बियॉन्ड बाउंड्रीज संस्था की ओर से श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में सामूहिक छठ पूजा की गयी. करीब 500 श्रद्धालु शामिल हुए. उत्सव में यूके के पहले बिहारी सांसद कनिष्क नारायण और भारतीय वाणिज्य दूतावास के अमन बंसल भी शामिल हुए. कुल 20 छठी व्रतियों ने शाम और सुबह सूर्यदेव को अर्घ दिया. रातू रोड निवासी और यूके में शिक्षिका मनीषा उपाध्याय ने भी छठ किया. मनीषा ने बताया कि संस्था के सहयोग से दूसरे वर्ष भी परदेश में छठ पर्व मनाने का अवसर मिला. पटना के निशांत नवीन कहते हैं कि छठ पर्व का यह आयोजन भोजपुरी, मगही, मैथिली और संथाली समुदायों को एक साथ जोड़ने में सफल हो रहा है. इसके संचालन में बिहार के राकेश गुप्ता, ऋषिकेश और राजीव सिंह व बोकारो झारखंड के अजय कुमार का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Puja kumari

प्रभात खबर में 12 साल से कार्यरत हूं. डाक विभाग, महिला कॉलेज, निजी स्कूल सहित अन्य क्षेत्रों में रिपोर्टिंग कर रही हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >