Ranchi News : मिट्टी के दीये और मूर्तियों का बाजार सजा

दिपावली को लेकर राजधानी की सड़क किनारे अस्थायी पूजा बाजार सजा है. रविवार को लोगों ने पूजन सामग्री से लेकर दीया, करंज तेल आदि की खरीदारी की.

रांची. दिपावली को लेकर राजधानी की सड़क किनारे अस्थायी पूजा बाजार सजा है. रविवार को लोगों ने पूजन सामग्री से लेकर दीया, करंज तेल आदि की खरीदारी की. महिलाएं बच्चों के लिए घरौंदा, घर सजावट और पूजा सामग्री की खरीदारी की. शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर करंज तेल, धान की बाली, गेंदा फूल, घर सजाने के सामान, पूजन सामग्री, दीया, कलश समेत अन्य सामग्री बेचते दिख रहे हैं. अपर बाजार, कचहरी, लालपुर, हिनू, डोरंडा, बिरसा चौक, मेन रोड, हरमू, कोकर समेत अन्य जगहों के सड़क किनारे छोटी-छोटी दुकानें लगी हैं.

150-200 रुपये सैकड़ा दीया :

बाजार में दीया अलग-अलग कीमत पर बिक रहा है. कहीं 150 तो कहीं 200 रुपये सैकड़ा दीया बिक रहा है. यदि पीस के हिसाब से बात की जाये तो दो से तीन रुपये प्रति पीस बिक रहा है. बच्चों के लिए मिट्टी के बर्तन, बेलन, चौकी, कढ़ाई, चूल्हा, सिलवट समेत अन्य खिलौने 15 से 20 रुपये पीस बिक रहे हैं. जबकि मिट्टी के हाथी-घोड़े जैसे खिलौने 30 से 50 रुपये पीस बिके. मिट्टी के छोटे-छोटे खिलौने डलिया 60 से 80 रुपये सेट बिक रहा है. वहीं, घरौंदा के लिए ग्वालिन छोटा में 30 से 80 रुपये पीस और ग्वालिन बड़ा में 50 से 100 रुपये पीस बिक्री हुई. डिजाइनर दीया 10 से 20 रुपये प्रति पीस की दर से बिक रहा है. जबकि मिट्टी का घरौंदा 250-400 रुपये तक बिका.

पूजा दुकानों में रही भीड़ :

काली पूजा और दिवाली को लेकर पूजा दुकानों में काफी भीड़ रही. मां लक्ष्मी की छोटी-छोटी प्रतिमा 100 से 1000 रुपये तक में बिका. वहीं, धान की बाली 10 से 30 रुपये, छोटा कलश 30 से 60 रुपये, डेकोरेटिव कलश 100 से 150 रुपये तक बिका. जबकि गणेश-लक्ष्मी समेत भगवान कुबेर, मां काली की फ्रेमिंग फोटो आदि 50 से 500 रुपये तक बिक्री हुई.

फूल माला की बिक्री :

घर सजावट के लिए बाजार में गेंदा फूल माला 40-50 रुपये प्रति पीस बिक रही है. वहीं, बंगाल से आयी गेंदा फूल की माला 30-50 रुपये पीस बिकी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PUJA KUMARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >