रांची. बूटी स्थित आर्यभट्ट एकेडमी में शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक सोनू कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
सोनू कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. शिक्षक बच्चों को बेहतर इंसान बनने के साथ ही देश का जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा भी दिखाते हैं.
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किये रंगारंग कार्यक्रम
समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य, नाटक और भाषण प्रतियोगिता प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया. विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया.
