''गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम नहीं है आरक्षण'', लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दी प्रतिक्रिया

सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण पर दिये गये फैसले पर लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि हमें यह समझने की जरूरत है कि रिजर्वेशन गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम नहीं है.

रांची : सुप्रीम कोर्ट ने दो दिन पहले एसटी एससी के रिजर्वेशन पर बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने अब राज्यों को अनुसूचित जाति-जनजाति को मिलने वाले आरक्षण में सब कैटेगिरी बनाने पर हरी झंडी दे दी है. शीर्ष कोर्ट की 7 बेंचों वाली जज ने अपने फैसले में कहा कि इन जातियों में ज्यादा जरूरतमंदों को आरक्षण का लाभ देने के लिए सरकारें इसमें सब कैटेगिरी बना सकती है. कोर्ट के इस फैसले के बाद लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आरक्षण गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के लिए नहीं है, ये प्रतिनिधित्व के लिए है.

सुखदेव भगत बोले- रिजर्वेशन गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम नहीं

सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण पर दिये गये फैसले पर लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि हमें यह समझने की जरूरत है कि रिजर्वेशन गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम नहीं है. यह मूल रूप से प्रतिनिधित्व के बारे में है. आप देखिये कि देश में 7 आईआईएम है. आजादी इतने साल बाद भी एसटी समुदाय से यहां कोई एसटी प्रोफेसर नहीं है और एससी से केवल 2 प्रतिशत हैं.”

कई राज्यों ने बहुत पहले ही कर दी थी इसकी मांग

गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायलय की संविधान पीठ ने हाल ही में आरक्षण पर बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा था कि एसटी एससी जातियों में अब ज्यादा जरूरतमंदों को आरक्षण का लाभ देने के लिए राज्य सरकारें इसमें सब कैटेगरी बना सकती है. इसकी मांग कई राज्य ने बहुत पहले ही कर दी थी. कब कैटेगिरी का मतलब है कोटे के अंदर कोटा. यह आरक्षण का एक नया प्रारूप है. इसके तहत अब एससी, एसटी कोटा में भी यह सब कैटेगरी बनाई जा सकेगी कि इन जातियों के अंदर कौन अधिक पिछड़ा है.

Also Read: मानसून सत्र के दौरान फिर गरमाया सरना धर्म कोड का मुद्दा, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने बुलंद की आवाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >