रांची: यदि आपको खाना बनाने का शौक है और अपनी पाक कला को लोगों के सामने लाना चाहते हैं, तो सनराइज मसाला आपके लिए ‘सनराइज रसोई के धुरंधर’ प्रतियोगिता लेकर आया है. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अपनी खास सिग्नेचर डिश तैयार करनी होगी.
प्रतिभागियों को अपनी तैयार डिश का वीडियो और उसकी पूरी रेसिपी अपने नाम, मोबाइल नंबर और पते के साथ व्हाट्सएप नंबर 9304954239 पर भेजनी होगी. प्रतिभागियों की ओर से भेजी गयी रेसिपी का चयन विशेषज्ञों के निर्णायक मंडल द्वारा किया जायेगा.
विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों की रेसिपी को प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किया जायेगा. इसके साथ ही प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा.
प्रतियोगिता में भाग लेने और इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए सनराइज मसाला के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज @sunrise_masale के बायो को देखा जा सकता है. इच्छुक प्रतिभागी अपनी खास डिश तैयार कर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं.
