Sports : झारखंड राज्य सब जूनियर बालिका चॉकबॉल टीम महाराष्ट्र गयी

14वीं राष्ट्रीय सब जूनियर चॉकबॉल प्रतियोगिता

रांची. झारखंड की सब जूनियर बालिका चॉकबॉल टीम मंगलवार को महाराष्ट्र रवाना हुई. यह टीम 21 से 23 मार्च 2025 तक साईं नगर शिरडी, महाराष्ट्र में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय सब जूनियर चॉकबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी. यह जानकारी झारखंड राज्य चॉकबॉल संघ के महासचिव ब्रजेश गुप्ता ने दी. ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि टीम की कमान रेखा कुमारी को सौंपी गयी है. शुभम उरांव को प्रशिक्षक, जबकि बसंती कच्छप को मैनेजर बनाया गया है. टीम में अनुष्का खलखो (कप्तान) रेखा कुमारी, सलोनी कुमारी, रानी कुमारी, कृति कुमारी, मीना कुमारी, निभा कुमारी, संध्या कुमारी, सृष्टि कुमारी, पूनम कुमारी, रिया कुमारी, प्रशिक्षक शुभम उरांव व मैनेजर बसंती कच्छप शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >