परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर सड़क पर उतरे विद्यार्थी, कहा-भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए सरकार

जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में व्यापक सुधार की मांग को लेकर छात्र गुरुवार को फिर से सड़कों पर उतरे. भर्ती घोटालों के दोषियों पर कार्रवाई और परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांगें प्रमुख हैं.

रांची. जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार की मांग को लेकर गुरुवार को छात्र-छात्राएं फिर सड़क पर उतरे. इस दौरान अलबर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की गयी. प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष, समयबद्ध और भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. छात्रों का कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहीं अनियमितताओं, पेपर लीक की घटनाओं और नियुक्तियों में हो रहे विलंब के कारण लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में व्यापक संस्थागत सुधार लागू करने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने प्रत्येक वर्ष निश्चित परीक्षा कैलेंडर जारी करने, समयबद्ध परीक्षा और नियुक्ति सुनिश्चित करने, पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों के दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने, उत्तर कुंजी और मेरिट सूची सार्वजनिक करने, डिजिटल सुरक्षा प्रणाली एवं स्वतंत्र ऑडिट लागू करने तथा स्वतंत्र शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने की मांग उठायी. इस अवसर पर प्रकाश भगत, सचिन भगत, आजाद उरांव, कार्तिक उरांव, प्रकाश उरांव, रोशन उरांव आदि मौजूद थे.

छात्रों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने 14वीं जेपीएससी, जेपीएससी बैकलॉग और जेएसएससी सीजीएल नियुक्ति प्रक्रिया रद्द करने की भी मांग की. छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते ठोस कार्रवाई का नहीं हुई, तो पूरे झारखंड में आंदोलन को और तेज किया जायेगा.

14वीं जेपीएससी पीटी रद्द करने की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के बैनर तले संचालित 'जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान' के तहत सत्याग्रह आंदोलन का छठा दिन गुरुवार को जयपाल सिंह स्टेडियम में जारी रहा. मंच के अध्यक्ष दीनबंधु मंडल व महासचिव रामअवतार महतो ने कहा कि जब तक 14वीं जेपीएससी पीटी रद्द नहीं की जाती, अनियमितताओं के दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और जवाबदेही तय नहीं की जाती, तब तक सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने घोषणा की है कि छह अगस्त को मॉनसून सत्र के दौरान झारखंड विधानसभा का घेराव किया जायेगा.

आजसू का लोकभवन मार्च 

आजसू ने छात्र हित एवं शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर गुरुवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लोकभवन तक मार्च निकाला. इससे पूर्व आजसू का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा. आजसू नेताओं ने कहा कि राज्य के छात्र-छात्राओं को लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं, नियुक्तियों एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़ीं समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें- झारखंड के सदर अस्पतालों में PPP मोड की पैथोलॉजी सेवाएं होंगी बंद, सरकारी जांच को बढ़ावा

ये भी पढ़ें- कई दशक से आतंक मचा रहा था मिसिर बेसरा, गिरफ्तारी से टूटी माओवाद की कमर, लाल आतंक का अंत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >