Wushu: सब जूनियर झारखंड राज्य वुशु प्रतियोगिता आज से सिल्ली में

0वीं सब जूनियर झारखंड राज्य वुशु प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार से सिल्ली के द विलेज रिसोर्ट में किया जा रहा है.

रांची. 20वीं सब जूनियर झारखंड राज्य वुशु प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार से सिल्ली के द विलेज रिसोर्ट में किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के लगभग 300 खिलाड़ी और तकनीकी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं. इसकी जानकारी देते हुए झारखंड वुशु एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र दूबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है. इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी पंजाब के होशियारपुर में आयोजित सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे. प्रतियोगिता का उदघाटन तीन बजे और समापन समारोह रविवार को 3.30 बजे किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >