Somesh Soren Net Worth: न सोना न गाड़ी, रामदास सोरेन के बेटे सोमेश के पास जानें कितनी है संपत्ति?

Somesh Soren Net Worth: 11 नवंबर को घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान होना है. इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है. झामुमो ने पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश चंद्र सोरेन को चुनावी मैदान में उतारा है. उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है. घोषणा पत्र में सोमेश ने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी है. उनके एफिडेविट के आधार पर हम उनके और उनकी पत्नी के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं.

Somesh Soren Net Worth: घाटशिला उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन की कुल संपत्ति 63,94,258 रुपये है. जिसमें चल संपत्ति 6,77,258 रुपये और अचल संपत्ति 57,17,000 रुपये है. बड़ी बात है कि सोमेश के पास न तो कोई गाड़ी है और न ही सोना है. हालांकि उनकी पत्नी के पास 30 ग्राम सोना है. सोमेश की पत्नी के पास 4,75,833 रुपये की चल संपत्ति है. इसके अलावा सोमेश के हाथ में 22,680 रुपये कैश है. वहीं जबकि पत्नी के हाथ में 20,000 रुपये कैश है.

सोमेश सोरेन की वार्षिक आय कितनी है?

झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन की कुल वार्षिक कमाई 2024-25 के आयकर रिटर्न फाइल के अनुसार 669280 रुपये है. सोमेश की मुख्य कमाई पेट्रोल पंप (स्वर्णरेखा ऑटोमोबाइल्स) से होती है.

सोमेश से अधिक कमाती हैं पत्नी रशमिता मार्डी

झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन से अधिक उनकी पत्नी कमाती हैं. सोमेश की पत्नी इंडियन बैंक में कार्यरत हैं. उनकी सैलरी 92359 रुपये है. सोमेश की पत्नी की सलाना कमाई (2024-25) 1108308 रुपये है.

ये भी पढ़ें: Ghatshila By Election: घाटशिला उपचुनाव में 3 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, 14 के बीच मुकाबला

सोमेश के पास एक भी सोना नहीं, पत्नी के पास 30 ग्राम गोल्ड

सोमश सोरेन के पास एक भी ग्राम सोना नहीं है. हालांकि पत्नी के पास 30 ग्राम का सोना है, जिसकी कीमत करीब 4,50,000 रुपये है. सोमेश के पास 40 ग्राम का चैन (कीमत- 40 हजार रुपये), 8 ग्राम चांदी में लगा पन्ना स्टोन (कीमत- 20 हजार रुपये), 5 ग्राम चांदी में लगा गोमेद स्टोन (कीमत- 15 हजार रुपये), 8 ग्राम चांदी में लगा नीलम पत्थर (कीमत- 35 हजार रुपये).

कितने पढ़े-लिखे हैं सोमेश सोरेन

झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने BTech की डिग्री ली है. 2011 में उन्होंने ओडिशा के बीजू पटनायक विश्वविद्यालय से बीटेक की डिग्री ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >