खड़े ट्रक से छह पीस एक्साइड बैटरी की चोरी

थाना क्षेत्र के हाजी चौक के पास खड़े एक ट्रक से अज्ञात चोरों ने छह पीस एक्साइड बैटरी की चोरी कर ली.

रातू.

थाना क्षेत्र के हाजी चौक के पास खड़े एक ट्रक से अज्ञात चोरों ने छह पीस एक्साइड बैटरी की चोरी कर ली. इस संबंध में ट्रक मालिक ने रातू थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इटकी थाना क्षेत्र के रानीखटंगा बेलचंद टोली निवासी अब्दुल मोतल्लीव अंसारी ने बताया कि उनकी ट्रक संख्या सीजी 04 एलयू 6813 को ड्राइवर साहिल अंसारी पिता रज्जाक अंसारी चला रहा था. ट्रक में 28 फरवरी 2026 को हल्दिया (कोलकाता) से 300 पीस एक्साइड बैटरी लोड कर तुपुदाना में खाली करने के लिए लाया जा रहा था. होली को लेकर बंद होने के कारण चार मार्च को ट्रक को हाजी चौक के पास खड़ा कर ड्राइवर साहिल अंसारी अपने घर चला गया. पांच मार्च को जब वह ट्रक लेकर अनलोड करने के लिए पहुंचा, तो ट्रक की खिड़की खुली मिली. बैटरियों की गिनती करने पर छह पीस एक्साइड बैटरियां गायब थीं. घटना को लेकर ट्रक मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रातू थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR UPADHEY

CHANDRASHEKHAR UPADHEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >