युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या

थाना क्षेत्र के कोकाडीह मारधान गांव निवासी कमलेश महतो (25) की अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की रात धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी

प्रतिनिधि, तमाड़.

थाना क्षेत्र के कोकाडीह मारधान गांव निवासी कमलेश महतो (25) की अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की रात धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार कमलेश महतो पिता सुधीर महतो अपने दोस्त गौर सिंह महतो उर्फ कुटू पिता विश्राम महतो के साथ मोटरसाइकिल से खरसावां में अपनी बहन के यहां आयोजित शादी भोज में शामिल होने गया था. देर रात दोनों युवक घर लौट रहे थे. इसी दौरान रड़गांव–आराहागा सड़क पर बेलबेड़ा घाटी के पास चार युवक सड़क किनारे खड़े मिले. उन्होंने युवकों से जबरन मोटरसाइकिल रुकवायी और खुद को घर पहुंचाने की बात कही. इसके बाद कमलेश को बाइक चलाने के लिए कहा. दो आरोपी उसके पीछे बैठ गये, जबकि दो अन्य ने गौर सिंह महतो को वहीं रोक कर बंधक बना लिया. अपराधियों ने आराहागा–चोकोबेड़ा बाहा झरना पुल के पास कमलेश पर धारदार हथियार से हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों आरोपी वापस आये और गौर सिंह महतो को छोड़ते हुए कहा कि “काम हो गया है” इसे छोड़ देते हैं और वहां से फरार हो गये. सूचना मिलने पर बुधवार सुबह तमाड़ पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंची और चोकोबेड़ा बाहा झरना पुल के पास से युवक का शव बरामद कर थाना ले आयी. मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जायेगा.

स्कूल वाहन चलाते थे दोनों युवक :

बताया जाता है कि मृतक और उसका दोस्त दोनों मारधान स्थित प्राइवेट विद्यालय में वाहन चालक का कार्य करते थे. प्रतिदिन बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का काम करते थे. मृतक कमलेश महतो अविवाहित था. इधर, सूत्रों के अनुसार युवक का किसी युवती से प्रेम संबंध होने की भी चर्चा है. बताया जा रहा है कि इसी को लेकर पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने सुनसान जंगल क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. इस संबंध में तमाड़ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

शादी के भोज से लौट रहा था युवक

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

हत्या की जांच कर रही पुलिसB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHAM HALDAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >