झारखंड में 1 सितंबर से लागू होगी स्मार्ट पीडीएस योजना, जानिए इसके लाभ

Smart PDS Scheme: झारखंड के सभी 24 जिलों में 1 सितंबर से स्मार्ट पीडीएस योजना लागू हो जायेगी. वर्तमान में राज्य के छह जिलों में स्मार्ट पीडीएस योजना चल रही है. सभी जिलों में यह योजना लागू होने के बाद जैसे ही लाभुकों को अनाज मिलेगा, केंद्र सरकार तक तुरंत यह सूचना पहुंच जायेगी.

Smart PDS Scheme: झारखंड के सभी पीडीएस दुकानदारों की मनमानी पर जल्द ही रोक लगने वाली है. झारखंड के सभी 24 जिलों में 1 सितंबर से स्मार्ट पीडीएस योजना लागू हो जायेगी. इसके बाद राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जैसे ही लाभुकों को अनाज मिलेगा, केंद्र सरकार तक तुरंत यह सूचना पहुंच जायेगी. इससे केंद्र को पता रहेगा कि झारखंड में कितने लाभुकों को कितनी मात्रा में कब और किस दिन अनाज मिला है. सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कार्यकुशलता में सुधार और लाभार्थियों तक इसकी पहुंच बढ़ाना इस योजना का मुख्य लक्ष्य है.

छह जिलों में चल रही है स्मार्ट पीडीएस योजना

वर्तमान में राज्य के छह जिलों में स्मार्ट पीडीएस योजना चल रही है. केंद्र सरकार ने फरवरी माह में पायलट प्रोजेक्ट के तहत खूंटी से यह योजना शुरू की थी. इसकी सफलता के बाद चतरा, गुमला, कोडरमा, लातेहार व सिमडेगा में भी अप्रैल माह से स्मार्ट पीडीएस योजना शुरू की गयी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

पीडीएस दुकानों में उपलब्ध करायी गयी इ-पॉश मशीन

स्मार्ट पीडीएस योजना के तहत अनाज वितरण के साथ-साथ एफसीआइ गोदाम से एसएफसी के गोदाम तक अनाज पहुंचाने और वहां से पीडीएस दुकानों तक अनाज ले जाने की रियल टाइम जानकारी भी केंद्र को मिलती रहेगी. इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से पीडीएस दुकानों में इ-पॉश मशीन भी उपलब्ध करायी गयी है. इसमें ऐसा सॉफ्टवेयर डाला गया है, जिससे पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जायेगी. इससे अनाज वितरण और परिवहन में पूरी पारदर्शिता रहेगी.

इसे भी पढ़ें

झारखंड-बिहार के लोगों को नहीं है विदेश जाने का शौक! इस राज्य के लोग दुनिया की सैर करने में सबसे आगे, देखिए आंकड़े

Chatra News: खाट पर ले जा रहे थे अस्पताल, रास्ते में ही गूंजी बच्चे की किलकारी

VIDEO: भगवा झंडा लहराते कांवरियों संग पैदल चले स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कहा- “मैं किसी एक धर्म का नहीं”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >