गुलेल गैंग ने सुभाषनगर में खड़े ट्रक से 5000 लीटर डीजल लूटी

डकरा के सुभाषनगर पेट्रोल पंप के सामने खड़े 12 ट्रकों से गुलेल गैंग ने गुरुवार की देर रात लगभग 5000 लीटर डीजल लूट ली.

डकरा.

डकरा के सुभाषनगर पेट्रोल पंप के सामने खड़े 12 ट्रकों से गुलेल गैंग ने गुरुवार की देर रात लगभग 5000 लीटर डीजल लूट ली. 15-20 की संख्या में अपराधियों ने सभी ट्रकों की टंकी का लाॅक तोड़कर डीजल निकालने लगे. जिस ट्रक के चालक ने विरोध किया उसे अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. एक चालक जब ट्रक लेकर भागने लगा तो उस पर रिवाल्वर अड़ा दिया. इस संबंध में पीड़ित लोगों ने बताया कि पिछले 10 दिनों में तीसरी बार डीजल लूटी गयी है. जिस समय ट्रक से डीजल निकाला जाता है उस समय गैंग के लोग ताबड़तोड़ गुलेल से पत्थर चलाते रहते हैं. सभी दो-तीन वाहन से आते हैं और घटना को अंजाम देने समय मंकी कैप पहने रहते हैं. इसलिए सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान नहीं हो पाती है. पिछले वर्ष भी यहां कई बार डीजल लूट को अंजाम दिया गया था. इस वर्ष दुर्गा पूजा के समय से एक बार फिर से लूट शुरू हो गयी है. ट्रक ओनर एसोसिएशन के प्रशांत दुबे ने खलारी पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >