रांची. श्री श्याम मंडल की आमसभा श्याम मंदिर में हुई. सभा में 59वां चार दिवसीय वार्षिक श्री श्याम महोत्सव 17 से 20 सितंबर तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
कोलकाता के मालाकार करेंगे शृंगार
महोत्सव के दौरान श्री श्याम प्रभु के साथ मंदिर में विराजमान बजरंगबली और कामना शिव परिवार का मनमोहक शृंगार किया जायेगा. इसके लिए कोलकाता से मालाकार बुलाये जायेंगे.
सभा में चंद्र प्रकाश बाग्ला, धीरज बंका, विवेक ढांढनियां, जितेश अग्रवाल, नितेश लखोटिया, प्रदीप अग्रवाल, राजेश सारस्वत, मनोज सिंघानिया, विकास पाडिया, ज्ञान प्रकाश बाग्ला, अशोक लाठ आदि मौजूद थे.
