भाद्रपद अमावस्या पर रांची के शनि मंदिरों में विशेष पूजा, पंडरा में पूरे दिन चलेगा अनुष्ठान

भाद्रपद अमावस्या पर आज शनि मंदिरों में विशेष पूजा और अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। रांची के मंदिरों में शनि महोत्सव और भोग वितरण की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

रांची. भाद्रपद अमावस्या शुक्रवार को मनायी जायेगी. अमावस्या तिथि गुरुवार को दिन में 10 बजे के बाद शुरू हो गयी थी और शुक्रवार की सुबह 8.38 बजे तक रहेगी. शुक्रवार को स्नान-दान की अमावस्या होगी. श्राद्ध की अमावस्या और कुशोत्पाटिनी अमावस्या होने के कारण इस दिन कुश निकालने की भी परंपरा है. पंडितों ने खेत से कुश निकालकर सुरक्षित रख लिया है. इसी कुश का उपयोग वे सालभर पूजा-अर्चना में करेंगे.

अमावस्या के अवसर पर रांची के विभिन्न शनि मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये जायेंगे. पंडरा स्थित काला झंडा शनि मंदिर में शुक्रवार को शनि महोत्सव का आयोजन होगा.

पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में पूरे दिन चलेगा अनुष्ठान

शनि उपासक कैलाश साहू ने बताया कि शनि महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार की सुबह आठ बजे मंदिर परिसर में काला ध्वज फहराने के साथ होगी. इसके बाद मंदिर में विशेष पूजन और वैदिक अनुष्ठान शुरू होगा. धार्मिक अनुष्ठान पूरे दिन अनवरत जारी रहेगा.

गाड़ीखाना शनि मंदिर में खीर-पूरी और हलुआ का भोग

छात्र युवक संघ गाड़ीखाना शनि मंदिर में शुक्रवार की सुबह सात बजे से पूजा-अर्चना शुरू होगी. यहां दोपहर 1.30 बजे भगवान को खीर, पूरी, हलुआ, सब्जी, बुंदिया और सेब समेत अन्य सामग्री का भोग लगाया जायेगा. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा.

आयोजन को सफल बनाने में शैलेंद्र सिंह, संतोष सिंह, विजय सिंह, रविकेश कुंवर, नीरज चौधरी, विजय गोप, राजेश गोप, जितेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >