झारखंड के उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की अंतिम तारीख आज, कल ऐसे होगा नये बच्चों का स्वागत

परिषद की गाइडलाइन को मानें तो प्रवेशात्सव का आयोजन सभी शिक्षकों, बच्चों और विद्यालय प्रबंधन समिति की उपस्थिति में आयोजित होगा. इसमें अभिभावक भी शामिल हो सकते हैं.

झारखंड में अपग्रेड हुए 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की आज अंतिम तारीख है. कल से इन स्कूलों में नया सत्र शुरू हो जाएगा. इच्छुक छात्र जो प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे वे आज ही अपना नामांकन करा लें. परिषद ने इसे लेकर पहले ही दिशा निर्देश जारी जारी कर चुका था. वहीं, जिला पदाधिकारियों ने भी आज शाम तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लेने को कहा है.

परिषद की गाइडलाइन को मानें तो प्रवेशात्सव का आयोजन सभी शिक्षकों, बच्चों और विद्यालय प्रबंधन समिति की उपस्थिति में आयोजित होगा. इसमें अभिभावक भी शामिल हो सकते हैं. विद्यालय में नामांकित सभी छात्र- छात्राओं का तिलक और फूलों के साथ स्वागत होगा. जानकारी के अनुसार कई स्कूलों में छोटा सांस्कृतिक का भी आयोजन होगा. जहां बच्चों औकर अभिभावकों को विद्यालय में मौजूद सुविधाओं और उद्देश्यों के बारे जानकारी दी जाएगी.

आर मित्रा प्लस टू स्कूल में करीब 80 फीसदी तक नामांकन

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत आर मित्रा प्लस टू स्कूल और मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय में कक्षा छह से नौंवी कक्षा तक में नामांकन जारी है. प्रथम मेधा सूची के आधार पर 30 जून तक नामांकन होगा. अबतक आर मित्रा प्लस टू स्कूल में करीब 80 फीसदी व मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय में करी7 50 फीसदी सीटों पर नामांकन हुआ है. दोनों स्कूलों में कक्षा कल से ही शुरू होगी.

पलामू के दो विद्यालयों में 15 के बाद ही शुरू होगा सत्र

पलामू के दो उत्कृष्ट विद्यालयों में 15 जुलाई के बाद ही सत्र शुरू हो पाएगा. दरअसल, वहां के दो विद्यालयों डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (जिला स्कूल) तथा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स (कस्तूरबा गांधी विद्यालय) में आयोजित प्रवेश परीक्षा में अनियमितता की शिकायत के बाद नए सिरे से दो जुलाई को परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. इस मामले में दोषी शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई भी हुई है. इन दोनों विद्यालयों में 15 जुलाई तक नामांकन ही होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >