कोडरमा के बच्चों को लेकर हुंडरू फॉल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 दर्जन विद्यार्थी घायल, देखें PHOTOS

School Bus Accident: कोडरमा के चंदवारा से रांची के हुंडरू फॉल घूमने के लिए ले जा रही बच्चों से भरी स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. 2 दर्जन बच्चे घायल हुए हैं.

School Bus Accident|अनगड़ा (रांची), जितेंद्र कुमार : स्कूली बच्चों से भरी एक बस रांची के अनगड़ा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें 2 दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं. बस कोडरमा से बच्चों को लेकर शैक्षणिक भ्रमण पर रांची आई थी. बच्चों को साइंस सिटी और हुंडरू फॉल ले जाना था.

दुर्घटना के बाद बच्चों को संभालतीं स्कूल की शिक्षिकाएं. फोटो : प्रभात खबर

हुंडरू जलप्रपात से 3 किलोमीटर पहले बस दुर्घटनाग्रस्त

हुंडरू फॉल जाते समय जलप्रपात से 3 किलोमीटर पहले सिकिदिरी थाना क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई. डॉक्टर मोड़ के पास हुई इस दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से बस से बच्चों को बाहर निकाला गया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और तत्काल सभी घायल बच्चों को मेदांता अस्पताल भेजा.

अनगड़ा में दुर्घटनाग्रस्त बस और वहां मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य. फोटो : प्रभात खबर

कोडरमा के राइजिंग पब्लिक स्कूल के बच्चे आए थे रांची

कोडरमा के चंदवारा से शैक्षणिक भ्रमण के लिए निकली राइजिंग पब्लिक स्कूल की बस के पलटने के बाद उसके शीशे टूट गए. दुर्घटना की वजह से बच्चे सहमे-सहमे हैं. स्कूल की शिक्षिकाएं और स्थानीय लोग बच्चों को संभालने में जुट गए. घायल छात्र-छात्राओं को मेदांता अस्पताल भेजा गया. बाकी बच्चों को सड़क किनारे बैठाया गया.

घायल बच्चों को एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल भेजा गया. फोटो : प्रभात खबर

Also Read

राजमहल में बड़ा हादसा, फायर ब्रिगेड की गाड़ी गंगा में समाई, ड्राइवर लापता, देखें पहला Video

रांची पुलिस के 4 पदाधिकारियों का तबादला, विधानसभा थाना प्रभारी का हुआ डिमोशन

हटिया के 3 नंबर प्लेटफॉर्म पर 17 से 21 वर्ष के 4 युवकों के कारनामे देख आरपीएफ जवान रह गए दंग

Kal Ka Mausam: झारखंड में बढ़ने लगा तापमान, कैसा रहेगा कल का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >