Sarkari Naukri: झारखंड को मिले 162 नये डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग में जल्द होगी 10 हजार से अधिक बहाली

Sarkari Naukri: झारखंड को 162 नये डॉक्टर मिले हैं. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया. साथ ही कहा कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में 10 हजार से अधिक नियुक्तियां होंगी.

Sarkari Naukri: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बुधवार (12 मार्च 2025) को 162 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इसमें 56 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, 38 चिकित्सा पदाधिकारी, 11 दंत चिकित्सक, 57 ओटी टेक्निशियन शामिल हैं. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि आने वाले दिनों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा बदलाव दिखेगा. रिम्स का दबाव कम करने के लिए बहुत जल्द 5 सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की स्थापना की जायेगी. डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. आज 162 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र मिल रहा है. इससे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की नियुक्ति हो चुकी है. जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में 10 हजार से अधिक बहाली होगी. रिटायर्ड डॉक्टर्स से भी सेवा ली जायेगी.

समाज को दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण

स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नवनियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, दंत चिकत्सक और ओटी टेक्निशियन को नियुक्ति दिया. इस अवसर पर डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि नवनियुक्त चिकित्सकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. कहा कि डॉक्टरों की पोस्टिंग विभिन्न अस्पतालों में होगी. डॉक्टरों का यही प्रयास होना चाहिए कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले. चिकित्सक लोगों की जान बचाते हैं. इसलिए उनका मनोबल हमेशा ऊंचा रखना होगा. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘मैं आपके साथ हं. हम मिलकर झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत आगे ले जायेंगे.’

नवनियुक्त चिकित्सकों और विभागीय अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी.

स्वास्थ्य के क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर को कर रहे मजबूत

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड को बहुत जल्द कई मेडिकल कॉलेज भी मिलने वाला है. मेडिकल सीटें भी बढ़ाने का प्रयास हो रहा है. हर पंचायत में हेल्थ कॉटेज बनाने की व्यवस्था होगी. एआई टेक्नोलॉजी से इलाज की व्यवस्था होगी. जल्द ही रोबोटिक टेक्नोलॉजी से इलाज शुरू हो जायेगा. 108 एंबुलेंस का विस्तार होगा. रिमोट एरिया में बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था होगी.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

एयर एंबुलेंस का लाभ ले रहे हैं लोग – इरफान अंसारी

इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से झारखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना का प्रयास किया जा रहा है. इसी क्रम में एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गयी. इस सुविधा का लाभ लोगों को मिल रहा है. गंभीर रूप से बीमार मरीजों की जान बचाने में मदद मिल रही है. उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर हर जिले में हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सेवा देने पर विचार हो रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीएसआर फंड से स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करें कंपनियां

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड की बड़ी कंपनियों को सीएसआर फंड से स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने का निर्देश दिया जा रहा है. प्राइवेट हॉस्पिटल्स को मरीजों की मौत पर उनका बकाया बिल माफ करने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि मरीज के परिजनों को दुख की घड़ी में परेशान न होना पड़े. उन्होंने कहा कि इस निर्देश का सख्ती से पालन करना होगा.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दीप जलाकर किया कार्यक्रम का उद्घाटन.

मरीजों का बेहतर तरीके से करें इलाज – अजय कुमार

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार ने नवनियुक्त चिकित्सकों को बधाई दी. कहा, ‘अब आपलोग जीवन के दूसरे पड़ाव में कदम रख रहे हैं. पढ़ाई खत्म करके प्रोफेशनल बनने जा रहे हैं. डॉक्टर होने के नाते आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है. लोग आपकी तरफ आशा भरी निगाहों से देखेंगे. आपके पास जो भी मरीज इलाज कराने आयें, आप उनको बेहतर ट्रीटमेंट दें, ताकि वे स्वस्थ होकर घर जायें.’

इसे भी पढ़ें

12 मार्च को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

गिरिडीह में रंगदारी वसूली की तैयारी कर रहा था अमन साहू, अब हार्डकोर अपराधियों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती

होली से पहले हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस को दिये ये निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >