Who is Sanjay Yadav RJD: गोड्डा के RJD विधायक हेमंत सोरेन की कैबिनेट में बने मंत्री

Who is Sanjay Yadav RJD: गोड्डा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक संजय प्रसाद यादव को पहली बार हेमंत सोरेन की कैबिनेट में मंत्री बनने का मौका मिला है.

Who is Sanjay Yadav RJD|गोड्डा, नीरभ किशोर : गोड्डा विधानसभा सीट से दमदार जीत हासिल करने वाले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक संजय प्रसाद यादव को हेमंत सोरेन की कैबनेट में मंत्री बनाया गया है. झारखंड-बिहार के कद्दावर नेता के रूप में उन्होंने अपनी पहचान कायम रखी है.

राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रह चुके हैं संजय प्रसाद यादव

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रधान महासचिव के रूप में संजय प्रसाद यादव ने संगठन को मजबूत बनाया. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव के साथ उनके घनिष्ठ संबंध हैं.

2000 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे संजय प्रसाद यादव

वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव में संजय प्रसाद यादव गोड्डा विधानसभा सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे. उन्होंने कांग्रेस विधायक रजनीश आनंद को हराया था.

2009 में झारखंड विधानसभा के लिए चुने गए संजय प्रसाद

वर्ष 2005 में झारखंड राज्य में पहली बार विधानसभा के चुनाव हुए, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मनोहर प्रसाद टेकरीवाल ने उन्हें पराजित कर दिया. वर्ष 2009 में संजय यादव एक बार फिर विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए. संजय प्रसाद यादव ने रघुनंदन मंडल को पराजित किया.

2014, 2016 और 2019 में भाजपा प्रत्याशी से हारे संजय यादव

वर्ष 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के रघुनंदन मंडल ने उन्हें हरा दिया. वर्ष 2016 में गोड्डा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए, तो रघुनंदन मंडल के पुत्र अमित मंडल ने संजय प्रसाद यादव को पराजित कर दिया. वर्ष 2019 में भी संजय प्रसाद यादव को हार का सामना करना पड़ा.

2024 में किला फतह करके मंत्री बने संजय प्रसाद यादव

संजय प्रसाद यादव वर्ष 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरे और किला फतह कर लिया. चर्चा थी कि देवघर से निर्वाचित हुए राजद विधायक सुरेश पासवान को हेमंत सोरेन कैबिनेट में जगह मिलेगी, लेकिन संजय प्रसाद यादव को लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से नजदीकी का फायदा मिला और उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल गई.

बांका जिले के रहने वाले हैं संजय, गोड्डा से तीसरी बार बने विधायक

संजय प्रसाद यादव बिहार के बांका जिले के रहने वाले हैं. गोड्डा के महगामा प्रखंड के धरमुडीह गांव में उनकी शादी कल्पना देवी से हुई है. संजय प्रसाद यादव को गोड्डा विधानसभा की जनता ने तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुना है.

Also Read

कैबिनेट विस्तार से पहले क्या बोले हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के संभावित मंत्री, देखें

Hafizul Ansari: सरकारी नौकरी छोड़ राजनीति में आये हफीजुल हसन अंसारी चौथी बार बने मंत्री

हेमंत सोरेन कैबिनेट का हुआ विस्तार, 11 मंत्रियों को राज्यपाल संतोष गंगवार ने राजभवन में दिलाई शपथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >