विधायक सीपी सिंह का लिया गया सैंपल

विधायक सीपी सिंह का लिया गया सैंपल

रांची : कोरोना जांच को लेकर विधायक सीपी सिंह का सैंपल मंगलवार को लिया गया. विधायक सीपी सिंह ने मंगलवार को सुबह में ट्वीट कर अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठाया था. ट्वीट कर कहा गया था कि मेरे निजी सहायक ने रविवार को सिविल सर्जन व उपायुक्त को मेरे कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की सूचना दी थी, लेकिन अभी तक ना तो उस व्यक्ति के घर कोई अधिकारी रिपोर्ट बनाने गया.

ना ही उसके या मेरे आवास को सील किया गया. यही नहीं मेरे आवास को सैनिटाइज भी नहीं किया गया. ना ही किसी अधिकारी ने मुझसे संपर्क किया. सिविल सर्जन को मेरे पीए ने कॉल किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

उपायुक्त से भी सोमवार को बात हुई थी, उन्होंने अगले दिन जांच कराने की बात कही थी. अगर एक जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा बर्ताव होगा, तो आम जनता का क्या होगा? भाजपा विधायक दल के नेता ने भी मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में इसका जिक्र किया है.Post by : Pritish Sahay

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >