Road Accident: रांची में कार ने स्कूटी को रौंदा, मां-बेटी समेत 3 की मौत, हरमू से अरगोड़ा तक जाम

Road Accident: झारखंड की राजधानी रांची में रविवार की शाम 6 बजे एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी. 2 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. तीसरे की मौत इलाज के दौरान हुई. दुर्घटना हरमू रोड में रांची में कार-बाइक की टक्कर में 3 की मौत, हरमू से अरगोड़ा चौक तक जाम लग गया. स्वर्ण व्यवसायी कार चालक नशे में धुत था.

Road Accident: झारखंड की राजधानी रांची में रविवार की शाम मां-बेटी समेत 3 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. दुर्घटना हरमू स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय के पास हुई. दुर्घटना के बाद गुस्साये लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. कुछ ही देर में हरमू से अरगोड़ा तक लंबा जाम लग गया. पुलिस लोगों को समझाकर जाम खत्म कराने में जुटी है.

2 लोगों ने घटनास्थल पर ही तोड़ दिया दम

स्थानीय लोगों ने बताया कि रांची में बीजेपी मुख्यालय के सामने शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही 2 लोगों की मौत हो गयी. एक की मौत इलाज के दौरान हुई. दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ है. मृतकों में एक महिला, एक युवती और एक बच्चा शामिल हैं. स्कूटी सवार मां-बेटी और एक राहगीर महिला की इस दुर्घटना में मौत हुई है.

तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंद दिया. कार चला रहा स्वर्ण व्यवसायी मोहित नशे में धुत था. गुस्साये लोगों ने कार चालक को पकड़कर पीट दिया. वहीं, एंबुलेंस आने में देरी की वजह से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गयी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरमू से अरगोड़ा तक लंबा जाम, पुलिस परेशान

उधर, इस भीषण दुर्घटना की वजह से हरमू रोड से अरगोड़ा तक लंबा जाम लग गया. यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. पुलिस लगातार लोगों को समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन लोग हटने के लिए तैयार नहीं थे.

इसे भी पढ़ें

रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद तनाव, घर में घुसकर तोड़फोड़, आगजनी

607.4 की जगह झारखंड में 854.6 मिमी बरसा मानसून, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन अभी जीवन रक्षक प्रणाली पर, ऑपरेशन पर अभी फैसला नहीं

धनबाद, दुमका, गोड्डा समेत 7 जिलों में अगले 3 घंटे में चलेगी आंधी, वर्षा के साथ होगा वज्रपात, रहें अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >