रांचीः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने रिनपास के निदेशक पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है. निदेशक का चयन नयी नियमावली के प्रावधानों के तहत किया जाएगा. इस बार नियुक्ति प्रक्रिया में मनोचिकित्सा के विशेषज्ञों के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों को भी आवेदन का अवसर दिया गया है.
8 सितंबर तक भर सकेंगे आवेदन
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 8 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे. विभाग की ओर से निर्धारित योग्यता और अन्य शर्तों के आधार पर आवेदनों की जांच के बाद निदेशक पद के लिए चयन प्रक्रिया आगे बढ़ायी जाएगी. नई नियमावली के तहत होने वाली इस नियुक्ति को रिनपास के प्रशासनिक और चिकित्सकीय संचालन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- ट्रैफिक SP की शिकायत लेकर DGP के पास पहुंचे CBI प्रॉसीक्यूटर, मेडिटेशन कोर्स का दिया सुझाव
