रांची में 2514 करोड़ की लागत से बनेगा 'रिम्स-2', 2800 बेड वाले अस्पताल के लिए इन्वायरमेंटल क्लियरेंस की तैयारी शुरू

रांची में 2800 बेड वाले 'रिम्स-2' मल्टी-स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू होगा. 2514 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण मंजूरी की तैयारी तेजी से की जा रही है.

रांची : राजधानी रांची के कांके (नगड़ी) में प्रस्तावित 2800 बेड के 'रिम्स-2' (मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज) के निर्माण कार्य को गति देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बड़ी तैयारी शुरू कर दी गई है. करीब 2514 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का भौतिक निर्माण कार्य शुरू करने से पहले स्वास्थ्य विभाग और भवन निर्माण निगम ने पर्यावरण मंजूरी (Environmental Clearance) लेने की कवायद तेज कर दी है. इसके लिए बाकायदा एक विशेषज्ञ कंसल्टेंट की नियुक्ति की जा रही है.

इन्वायरमेंटल क्लियरेंस और मैनेजमेंट प्लान तैयार करेगा कंसल्टेंट

झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCCL) ने प्रोजेक्ट के लिए कंसल्टेंट चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इच्छुक एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं. इसी महीने (सितंबर) के अंत तक कंसल्टेंट का चयन पूरा कर लिया जाएगा. चयनित कंसल्टेंट की यह मुख्य जिम्मेदारी होगी कि वह प्रोजेक्ट का पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करे और सरकार से इन्वायरमेंटल क्लियरेंस की सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करे.

ये भी पढ़ें: झारखंड में 150 करोड़ का ट्रेजरी स्कैम, BJP का हेमंत सरकार पर हमला, कहा- 'बड़ी मछलियों को बचा रही पुलिस'

टेंडर के बाद काम में न हो देरी, इसलिए पहले से शुरू हुई प्रक्रिया

रांची के नगड़ी में 2800 बेड के इस विशाल अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पहले ही की जा चुकी है. हालांकि, टेंडर के निबटारे और कार्य आवंटन (Work Allocation) के पहले ही पर्यावरण मंजूरी लेने का प्रयास किया जा रहा है ताकि ग्राउंड पर काम शुरू होने में कोई कानूनी या प्रशासनिक बाधा न आए. इंजीनियरों का मानना है कि पर्यावरण मंजूरी मिलने में काफी समय लगता है, इसलिए अगर यह काम पहले ही पूरा कर लिया जाएगा तो टेंडर फाइनल होते ही धरातल पर तेजी से काम शुरू हो सकेगा.

ये भी पढ़ें: 'हेमंत जी, तनिक भी संवेदना बची है या नहीं?': बाबूलाल ने गोल्ड मेडलिस्ट बेटी के वायरल वीडियो पर सरकार को घेरा, जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar lal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >