Remal Cyclone Tracker: झारखंड के संताल परगना और कोल्हान में सर्वाधिक असर, छायेंगे बादल, चलेगी तेज हवा

Remal Cyclone Tracker: बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में आए चक्रवाती तूफान रेमल का असर झारखंड के संताल परगना, कोल्हान में भी दिखेगा. दिन भर बादल छाए रहेंगे.

Remal Cyclone Tracker: बंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवाती तूफान रेमल का असर झारखंड पर भी पड़ेगा. इसको लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 27 मई को इसका सबसे अधिक असर संताल परगना और कोल्हान के जिलों में रहेगा.

Remal Cyclone Tracker: झारखंड में दिन भर छाए रहेंगे बादल

भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, 26 मई को आधी रात के बाद तूफान बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के सागरद्वीप में तट से टकराया. इसके असर से सोमवार को पूरे राज्य में बादल छाये रहने का अनुमान है.

कोल्हान व संताल परगना में 50-60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

कोल्हान प्रमंडल और संताल परगना प्रमंडल में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं. यहां बारिश भी हो सकती है. राजधानी रांची व आसपास के इलाकों में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.

पश्चिम बंगाल के कोलकाता और आसपास भारी बारिश की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ ने प्रचंड रूप अख्तियार कर लिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों और कोलकाता व आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई है.

रेमल से प्रभावित हो रहे हैं कोलकाता, हुगली, पूर्वी मेदिनीपुर जिले

विभाग ने बताया कि ‘रेमल’ के तटों पर पहुंचने पर 110 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और उनका वेग 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगा, जिससे कोलकाता, हावड़ा, हुगली और पूर्व मेदिनीपुर जिले प्रभावित होंगे.

उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना की लोकल ट्रेनें रद्द

चक्रवात को देखते हुए पूर्वी और दक्षिण पूर्वी रेलवे ने एहतियात के तौर पर दक्षिण और उत्तर 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिले के तटीय जिलों में कई ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गईं हैं. कोलकाता हवाई अड्डे से रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ान संचालन निलंबित है. इस दौरान अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों क्षेत्रों में आने-जाने वाली कुल 394 उड़ानों का संचालन सोमवार दोपहर तक नहीं होगा.

आज रद्द रहेगी रांची-कोलकाता विमान सेवा

रेमल के असर को देखते हुए सोमवार को कई फ्लाइट्स रद्द रहेंगी. रांची से कोलकाता के लिए इंडिगो की तीन फ्लाइट उड़ान भरती है. फ्लाइट संख्या 6ई2332 रांची-कोलकाता, सुबह 9:30 बजे, फ्लाइट संख्या 6ई6893 रांची-कोलकाता दोपहर 12:25 बजे, फ्लाइट संख्या 6ई7325 कोलकाता-रांची रात 9:15 बजे उड़ान भरती है. सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है. बता दें कि रविवार को कोलकाता-रांची के बीच विमान सेवा रद्द रही.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: चक्रवात में तब्दील हुआ ‘रेमल’, भारी वर्षा की चेतावनी, झारखंड में क्या होगा असर

आने वाले 4 दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान, पढ़ें IMD अपडेट

Jharkhand Weather Forecast : रांची का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक, दक्षिणी हिस्सों में कल बदलेगा मौसम

Weather Alert: झारखंड के 13 जिलों में आंधी के साथ बारिश-वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >