Ranchi News : जिसे अपहरण के केस में भेजा जेल, अब उससे ठगी को लेकर केस दर्ज

अपहरण के आरोपी की पत्नी की शिकायत पर चुटिया थाना में दर्ज हुआ केस

रांची. चुटिया थाना की पुलिस ने मधेपुरा निवासी राकेश कुमार सहित तीन लोगों के अपहरण और फिरौती में 1.60 लाख रुपये वसूलने के आरोप में 13 मार्च को धनबाद निवासी जिस घनश्याम चौधरी को मुख्य आरोपी मानकर जेल भेज दिया था, अब पुलिस ने उसी घनश्याम चौधरी से 1.5 लाख रुपये की ठगी को लेकर उसकी पत्नी धनबाद के बरमसिया निवासी अन्नू चौधरी की शिकायत पर केस दर्ज किया है. केस में ठगी और मारपीट करने का आरोप मनीष अग्रवाल, प्रकाश मिश्रा, पप्पू सिंह, राकेश कुमार और निखिल सहित अन्य लोगों पर है. शिकायतकर्ता महिला के अनुसार वह अपने पति से 17 मार्च को होटवार जेल में मिली थी. तब महिला को उसके पति ने पूरी घटना की जानकारी दी थी. महिला के अनुसार उनके पति एक कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के रूप में काम करते हैं. महिला के पति प्रकाश मिश्रा की बातों में आकर एक योजना में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में फंसकर रांची पहुंचे. इसके बाद महिला के पति से होटल सेबेस्टियन पैलेस में एक कमरा बुक कराया गया और महिला के पति ने योजना में ऑनलाइन 1.5 लाख रुपये ट्रांसफर किये. मनीष अग्रवाल के एकाउंट में पैसा भेजने के बाद कहा गया कि आपने जिस स्लॉट को बुक किया था, वह कैंसिल हो गया है. इस वजह से आपका पैसा अब वापस नहीं होगा. इसके बाद आरोपी पक्ष के सभी लोग मारपीट कर वहां से चले गये. शिकायतकर्ता महिला के अनुसार आरोपी पक्ष के लोग इनके पति का बकाया पैसा लौटाने के बजाय राकेश कुमार की पत्नी की शिकायत पर राकेश कुमार के अपहरण और फिरौती में पैसे वसूलने के आरोप में गलत मंशा से घनश्याम चौधरी सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज करा दिया था. अपहरण का केस पूरी तरह से झूठा है और एक षडयंत्र के तहत यह केस दर्ज कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHRAWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >