हायना के हमले से महिला घायल

पुरनाडीह गांव के नजदीक झाड़ियों में शुक्रवार सुबह 10 बजे के आसपास लकड़बग्घा प्रजाति के हायना के हमले से बुधनी देवी (50) गंभीर रूप से घायल हो गयी

सोनाहातू/राहे.

राहे प्रखंड के सताकी पंचायत अंतर्गत पुरनाडीह गांव के नजदीक झाड़ियों में शुक्रवार सुबह 10 बजे के आसपास लकड़बग्घा प्रजाति के हायना के हमले से बुधनी देवी (50) गंभीर रूप से घायल हो गयी. बुधनी देवी गांव के समीप जंगल में लकड़ी चुनने गयी थी. अचानक से हायना झाड़ियों से निकल कर हमला कर दिया. हमले से महिला के दोनों पैर जख्मी हुए हैं. घटना की सूचना पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो घायल महिला को राहे अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया. वन विभाग को घटना की सूचना दी. सूचना के आधार पर महिलौंग वन रेंज के फॉरेस्टर मुकेश कुमार राहे पहुंच कर मुआवजा की अग्रिम राशि 5000 रुपये घायल महिला को दिया. मुआवजा की बाकी राशि कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >