रोजेदारों ने पहले जुमे की नमाज अदा की

खलारी कोयलांचल के सभी मस्जिदों में रमजान माह के पहले जुमा पर रोजेदारों और नमाजियों ने नमाज अदा की.

प्रतिनिधि, खलारी.

खलारी कोयलांचल के सभी मस्जिदों में रमजान माह के पहले जुमा पर रोजेदारों और नमाजियों ने नमाज अदा की. क्षेत्र के बुकबुका पंचायत स्थित जामा मस्जिद, जीटाइप, खलारी बाजारटांड़, नया बस्ती, जेहलाटांड़, धमधमियां, डकरा, राय सहित अन्य जगहों पर स्थित मस्जिदों में लोगों ने पहले जुमा की नमाज अदा किया. वहीं जुमे की नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन और शांति की दुआ भी मांगी. खलारी जामा मस्जिद के इमाम नेहाल अहमद जेयाई ने जुमे की नमाज पढ़ायी. नमाज से पूर्व उन्होंने अपने तकरीर में रोजा व नमाज के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बालिग हुए प्रत्येक मुसलमानों पर रोजा व नमाज फर्ज है. करीब एक वर्ष के लंबे अंतराल के बाद रमजान का पवित्र महीना आता है. एक महीने तक लोग रोजा, नमाज, फितरा, जकात, सदका, तरावीह की नमाज पर विशेष ध्यान देकर खुदा की इबादत व कुरान पाक की तिलावत करते हैं. उन्होंने कहा कि माहे रमजान का यह महीना बरकत वाला होता है और इस एक महीने में लोगो के गुनाहों का फैसला होता है. रमजान महीने में गरीबों की मदद करना भी शबाब का काम होता है. उन्होंने रमजान महीने में सभी से रोजा रखने, नमाज पढ़ने, फितरा व जकात बांटने, गरीबों की मदद करने की अपील की.

20 खलारी 01, खलारी जामा मस्जिद में नमाज अदा करते रोजेदार.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >