राशनकार्ड धारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब E-KYC के लिए नहीं लगानी होगी लंबी लाइन, घर बैठे होगा काम

Ration Card E-KYC: झारखंड में राशनकार्ड धारियों के लिए बड़ी राहत है! अब ई-केवाईसी अपडेट करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने या लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी. स्मार्ट पीडीएस के जरिये मोबाइल से घर बैठे ही ई-केवाईसी पूरी हो सकेगी. इसके साथ ही ई-मित्र केंद्र और राशन दुकानों पर भी आधार सत्यापन और दस्तावेज अपडेट की सुविधा शुरू कर दी गयी है.

Ration Card E-KYC, देवघर : झारखंड के राशनकार्ड धारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल राशन कार्डधारियों के लिए राज्य सरकार ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया को और सरल कर दिया है. अब स्मार्ट पीडीएस सेवा के जरिये लाभुक अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन केवाईसी पूरा कर सकेंगे. इसके अलावा ई-मित्र केंद्र और सरकारी निर्धारित दुकानों पर भी कम समय में ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.

तेजी से चल रहा है देवघर में ई-केवाईसी का काम

देवघर में खाद्य आपूर्ति विभाग के निर्देश पर ई-केवाईसी का काम तेजी से चल रहा है. विभाग का कहना है कि जिन कार्डधारियों का केवाईसी अपडेट नहीं है, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कत हो सकती है. ऐसे लाभुकों के लिए ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज सत्यापन को अब बेहद आसान बना दिया गया है.

Also Read: हेमंत सरकार का ‘नियुक्ति वर्ष’! 28 नवंबर को 9000 युवाओं को सरकारी नौकरी का मिलेगा तोहफा!

घर बैठे पूरी होगी प्रक्रिया

लाभुकों को अब न तो विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत है और न ही लंबी लाइनों में लगने की. राशन कार्ड से जुड़ी सूचनाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपडेट किया जा रहा है. विभाग ने सभी प्रखंडों और पंचायत स्तर पर भी ई-केवाईसी कराने का विकल्प उपलब्ध कराया है.

दुकानों पर भी मिलेगी सुविधा

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकान संचालकों को भी ई-केवाईसी सेवा की सुविधा दी जा रही है. यहां पर आकर लाभुक अपना आधार सत्यापन, मोबाइल नंबर अपडेट और अन्य जानकारी तुरंत करवा सकेंगे.

समय से कराएं ई-केवाईसी

खाद्य आपूर्ति विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी करा लें, ताकि राशन वितरण और सरकारी योजनाओं में कोई बाधा न आए. साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे लाभुकों की समस्याओं का समाधान तुरंत करें. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाए.

Also Read: JPSC नियुक्ति में बड़ा ट्विस्ट! 342 में से सिर्फ 197 को मिलेगा जॉइनिंग लेटर, 10 पर रोक! जानें वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >