सरहुल पूजा समिति शहीद चौक बुकबुका का गठन

सरना पूजा समिति शहीद चौक बुकबुका की बैठक बुकबुका सरना स्थल पर कुलदीप लोहरा की अध्यक्षता में हुई.

खलारी. सरना पूजा समिति शहीद चौक बुकबुका की बैठक बुकबुका सरना स्थल पर कुलदीप लोहरा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व सरहुल पूजा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. साथ ही 21 मार्च को विधिवत पूजन के बाद भव्य जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सरहुल पूजा समिति का गठन भी किया गया. जिसमें संरक्षक के रूप में कुलदीप लोहरा, सूरज प्रधान मुंडा, श्यामजी महतो एवं सीमा उरांव को जिम्मेदारी दी गई. वहीं निखिल मुंडा को अध्यक्ष, विशाल उरांव को सचिव तथा पवन उरांव को कोषाध्यक्ष चुना गया. बैठक में मुख्य रूप से विक्रम बोदरा, रोहित मुंडा, पृथ्वी उरांव, रॉबिन उरांव, विशाल मुंडा, अखिलेश गंझू, निहाल करमाली, मनोज मुंडा सहित सरना पूजा समिति के कई सदस्य उपस्थित थे.

निखिल मुंडा अध्यक्ष एवं विशाल उरांव सचिव बने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >